पानापुर में हजारों लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद
पुलिस ने पांच बाइक किया जब्त , दो धंधेबाजों हिरासत में ।
पानापुर(सारण) गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात पानापुर बैकुंठपुर की सीमा स्थित दियारा में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्चा स्पिरिट जब्त किया । बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि पानापुर बैकुंठपुर की सीमा स्थित दियारा में शराब कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में शराब की डिलीवरी की जानेवाली है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात दियारा क्षेत्र में छापेमारी की । पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे । पुलिस ने दियारा क्षेत्र से 23 गैलन कच्चे स्पिरिट के साथ दो धंधेबाजों को धर दबोचा । वही मौके से शराब कारोबारियों की 5 बाइके भी जब्त की । पकड़े गए दोनो धंधेबाज बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के बताए जाते है । इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये धंधेबाजों की निशानदेही पर अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments