•पहाड़पुर (पू.च.) दो पियक्कड़ सहित चार गिरफ्तार
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वीचंपारण डेस्क:] पहाड़पुर गुरुवार को देर शाम को पहाड़पुर पुलिस ने अलग-अलग जगहो से छापेमारी कर चार अभियुक्तों को अलग अलग मामले में धर दबोचा।
थानाध्यक्ष सी बी शुक्ला ने बताया की गुप्त सूचना पर मखनिया गांव से सटे नोनेया मंगल टोला निवासी रमेश दास पिता झगरु दास जहीर मियाँ पिता स्व०हदीस मियाँ चैनपुर थाना हरसिद्धि को शराब पीकर सड़क पर लड़खड़ाते देख पुलिस ने पूछ ताछ कर दोनो अभियुक्तों को मौके पर हीं धर दबोचा।
जहीर मियाँ जो की शराब के नशे में धुत था जांच-पड़ताल करने पर उसके पौकेट से आधा लीटर देशी चुलाई शराबका बोतल मिला ।वहीं दुसरी तरफ छापेमारी में थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी शम्भू यादव कांड संख्या 276/17 व मंजय कुमार पिता मोतीलाल साह आमवा वृत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया।

⏭न्यूज स्रोत से पढे….