छपरा (12 जनवरी)। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र राय के द्वारा बताया गया है कि जिले में पशुओं के ईयर टैगिंग का कार्य युद्व स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं। अभी तक कुल 362881 पशु का ईयर टैग किया गया है जिसमें गो जाति के 247561 एवं भैंस जाति के 106143 पशु शमिल हैं। जिला पषुपालन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि सभी प्रखंड के पशु चिकित्सालय में एवं कैम्प लगाकर भी पशुओं को ईयर टैग किया जा रहा है। पशुपालक इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होने कहा कि बिना ईयर टैग के सरकार के योजनाओं का लाभ देय नहीं है।