
चन्र्दशेखर यादव
एकमा ,सारण । इस बार पंचायत चुनाव की सरगर्मी सारण जिला के एकमा में पूरे उफान पर है । नतीजतन , नामांकन के पांचवें दिन विभिन्न पदों के लिए 399 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर यह साबित करने का प्रयास किया है कि हम किसी से कम नहीं हैं ।
छपरा सदर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवें दिन एकमा प्रखण्ड के माने ग्रामवासी एवं पूर्व जिला पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने जिला परिषद् क्या भाग 2 के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया, जबकि नीतू सिंह नेएकमा भाग 3 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया ।
एकमा प्रखण्ड मुख्यालय कार्यालय परिसर में 18 पंचायतों के लिए अलग अलग बनाए गए 18 काउंटरों पर विभिन्न पदों के लिए 397 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया । एकमा में 18 पंचायतों के मुखिया, सरपंच , पंचायत समिति सदस्य, वायर्ड सदस्य,पंच एवं जिला परिषद सदस्य के लिए 29 नवम्बर को मतदान होना है । शुक्रवार तक नामांकन की अंतिम तिथि है । गौरतलब है कि एकमा प्रखण्ड के तीन पंचायतों एकमा, हंसराजपुर एवं भरहोपुर को नगर पंचायत का दर्जा हासिल है । इसलिए इन तीनों क्षेत्रों में अभी चुनाव नहीं हो रहा है ।अभी अधिसूचना जारी नहीं हुआ है । इसके बावजूद प्रत्याशियों,प्रस्तावकों एवं समर्थकों की काफी भीड़ तथा वाहनों की रेलमपेल से एकमा स्टेशन रोड,ब्लाक रोड पूरे दिन जाम जैसा हो जा रहा है । दुकानों पर भीड़ का नजारा देखते ही बनता है । प्रखण्ड कार्यालय के समीप पुल पर सुरक्षा व्यव सरदार के मद्देनजर बैरेकेटिंग बना दिये जाने से वहां मेला सा नजारा दिखता है । नामांकन दाखिल करने के बाद जब प्रत्याशी बाहर निकलते हैं ,तब फूल माला एवं अबीर गुलाल का ऐसा दृश्य दिखता है,मानो चुनाव में जीत हासिल हो गयी हैं ।
जिन 397 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया उनमें मुखिया के 30, सरपंच के 29 , पंचायत समिति सदस्य के 30 वार्ड सदस्य के 183 एवं पंच पद के लिए 100 अभ्यार्थी शामिल हैं । प्रत्याशियों में निवर्तमान प्रमुख अंजू देवी, भूषण साह , दीपा सिंह ,पूनम देवी, पुष्पा देवी ,डिनर कुमार ,बागेश्वर सिंह, रेखा कुमारी , संतोष प्रसाद , प्रमोद कुमार गिरी , अर्जुन सिंह, लिया देवी ,विजय उपाध्याय, त्रिभुवन चौधरी, सरिता देवी, बसंती देवी , पवन कुमार शर्माआदि के नाम उल्लेखनीय हैं ।
नामांकन प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए एक तरफ जहां प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डा सत्येन्द्र पराशर तथा वाहन कोषांग प्रभारी सह सीओ कुमारी सुषमा पूरे दिन सक्रिय रहे, वहीं दूसरी तरफ विधि व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी अपने दल बल के साथ मुस्तैद रहे। बीडीओ सह एआर ओ कृष्ण किशोर महतो, ए एस आई टिंकू कुमार ,प्रखण्ड कृषी पदाधिकारी सह ए आर ओ रामाधार चौधरी, उपेन्द्र यादव, बबिता कुमारी, योगेश सिंह , हरे राम पंडित, अरूण कुमार ओझा समेत पुलिस के महिला व पुरूष जवानों की भूमिका भी काफी सराहनीय रही,जिसके चलते शांतिपूर्ण नामांकन हुआ ।




Recent Comments