
रात मे भोज खाने के बाद सुबह में बिगड़ने लगी लोगों की तबियत
छपरा। पानापुर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक एक कर एक ही गांव के 60 लोगों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने का सिलसिला मंगलवार के सुबह से शुरू हुआ। जो समय बीतने के साथ संख्या में बढ़ोतरी होती गई।तबियत खराब होने का कारण विषाक्त भोजन का सेवन बतया जा रहा है। घटना पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवान पुर का बतया जा रहा है ।जहाँ सोमबार के रात मिथलेश सिंह के यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर भोज का आयोजन किया गया था। सोमबार के देर रात तक भोज का आयोजन किया गया। लेकिन मंगलवार से सुबह से एक एक कार लोगो की तबियत बिगड़ने लगी। देखते देखते मंगलवार के दोपहर तक 40 लोगो तबियत खराब हो गया जिसके बाद आननफानन में स्वास्थ्य भिभाग की टीम गांव में पहुच सभी बीमार लोगो का ईलाज कर रही है।कि लोगो की स्थिति गंभीर होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।ख़बर प्रेषित किये जाने तक 60 लोगो का ईलाज किये जाने की बात बताई जा रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की देर रात सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम कथा मटकोर का भोज कर अपने-अपने घर गए। जिसके बाद मंगलवार के सुबह 9:00 बजे से लोगों की तबीयत खराब होना शुरू हो गया। तबियत खराब होने के बाद एक एक कार सांख्य बढ़ाने लगी।देखते देखते भोज में शामिल सभी लोगो का तबियत खराब होने लगा। सभी लोगो को एक तरह का लक्षण पेट दर्द, दस्त और उल्टी का शिकायत है। फ़िलहाल सभी को चिकित्सीय देखरेख में ईलाज चल रहा है।
पानापुर के भगवानपुर कोंध में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एम्बुलेंस और अन्य सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर कैम्प किये हुए है। पूरे गांव में घूमघूम कर ईलाज किया जा रहा है।
चिकित्सक डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि सभी मरीजो का लक्षण एक प्रकार का है। जिससे अनुमान लागये जा रहा है कि फ़ूड पॉइजनिंग के चलते लोगो की तबियत बिगड़ती चली गई है। फ़ूड प्वाइजन के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब है। जिसमें से 10 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया जाएगा।




Recent Comments