
•इंसान में कुछ करने का हौसला हो तो इंसान कर ही लेता है।
•मोतिहारी दैनिक खोज ख़बर:-ऐसा ही एक कर गुजरने का कार्य मोतिहारी पूर्वी चंपारण की लड़की स्वर्णा सिंह ने किया है जिस लड़की का मन में बहुत दिनों से था कि वह गरीबों की सेवा करें और गरीब बच्चों को पढ़ाए जो गरीब बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ते हैं और उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए नाही शिक्षक होते हैं ना ही कोई व्यक्ति तैयार होता है।
वैसे ही बच्चे को शिक्षा देने के लिए स्वर्ण सिंह नाम की लड़की तैयार हुई है और वह लड़की बंगाली कॉलोनी मोतिहारी में बच्चों को गेम फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क स्कूल ओपन माइंड स्कूल के बच्चों में बच्चों को शिक्षा दे रही है।
ऐसी लड़की जो खुद ही पढ़ रही है और साथ में बच्चों को भी पढ़ा रही है शायद ऐसे लड़के या लड़कियां बहुत ही कम मिलें मिलते हैं ऐसी लड़कियों को हम सलाम करते हैं।





Recent Comments