नौतन:–ध्वस्त नाला के चलते जल जमाव– उग्र हो ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — प्रखंड के पश्चिमी नौतन पंचायत के खाप टोला गांव मे शनिवार के दिन वर्षो से जल जमाव की समस्या को झेल रहे ग्रामीणो ने उग्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणो मे लालबाबु पटेल लक्षुमन पटेल गोकुल साह राकेश कुमार अनुराग सिंह सुमन ठाकुर गोविंद कुमार अमन कुमार पवन सिंह श्याम सिंह बिनोद साह नवलकिशोर साह राज कुमार पटेल आदि ने बताया कि ध्वस्त नाला के कारण जल जमाव कि समस्या उत्पन्न हुई है क्योंकि पानी का निकास नही हो रहा जिसके कारण वर्षो से सभी पांच गांव के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है लगभग पाँच हजार से अधिक लोगो को इस कष्ट से होकर गुजरना पड़ता है सबसे अधिक कष्ट तो स्कूल आने जाने वाले बच्चो व हाट बाजार जाने मे महिलाओ को परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार बच्चो तथा महिलाए का पैर फिसल से जख्मी हो गये है इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय विधायक के पास आवेदन देकर सुचना दी गई । लेकिन आभी तक कोई निष्कर्ष सामने नही आया है लेकिन ग्रामीणो ने कहा कि जल्द से जल्द इस ध्वस्त नाला का निर्माण नही किया गया तो मुख्य सडक मार्ग को जाम कर उग्र धारना प्रदर्शन करेंगे ।




Recent Comments