नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित माँ यूथ ऑर्गनाईजेशन ,बंगरा, जलालपुर के तत्वाधान में पड़ोस युवा संसद का हुआ आयोजन

छपरा : नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा माँ यूथ ऑर्गनाईजेशन, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बंगरा, जलालपुर में पड़ोस युवा संसद का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न गांवों से क़रीब 150 के संख्या में युवा मौजूद थे । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ,अथिति व्याख्याता रामलखन यादव ,विजय कुमार भास्कर ,प्रभात कुमार तथा नेहरू युवा केंद्र से सत्य नारायण यादव एवं पीयूष रौठोर बजरंगी एवं मंच संचालन अमरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में आभा तिवारी प्रथम, अमन राज द्वितीय और अनुराग सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।अन्य उपस्थिति में रौशन सिंह ,अनुराग सिंह ,मृत्युंजय ,धनेश कुमार ,अमरेश कुमार ,आभा तिवारी ,अमन राज ,आलोक राज औऱ सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे ।