निरीक्षण में बंद था विद्यालय, बीईओ ने पूछा स्पष्टीकरण
मढौरा(सारण).स्थानीय प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय आटा विद्यालय पूर्णतः कार्यदिवस में बंद पाये जाने पर कार्यरत शिक्षकों का वेतन रोक स्पष्टीकरण पूछा गया हैं.प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन महतो ने बताया की 04 जनवरी को निरीक्षण के क्रम में कार्यदिवस होने के बावजूद भई विद्यालय पूर्णतः बंद था.जबकि उक्त विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं.फिर विद्यालय पूर्णतः बंद रखना अनुशासनहीनता हैं.इसलिए सभी शिक्षिकाओं का तत्काल प्रभाव से वेतन रोक स्पष्टीकरण पूछा गया हैं.संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दंडात्मक कारवाई के लिए उच्चाधिकारियों कों पत्र प्रेषित की जाएगी. मालूम हो की उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुष्मा सिंह समेत अन्य तीन आराधना कुमारी, श्वेता कुमारी, अनीता कुमारी पदस्थापित हैं.