17 वें दिन भी हङताल पर डटे रहे शिक्षक

नियोजित शिक्षकों के साथ है बिहार मुखिया संघ

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के बी आर सी के प्रांगण में 17 वें दिन भी अपनी संवैधानिक माँगों को लेकर नियोजित शिक्षक हङताल पर डटे रहे । वहीं इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा उपस्थित होकर शिक्षकों के मांग के प्रति सभा को संबोधित किये । इस क्रम में संगम बाबा ने कहा की नियोजित शिक्षकों की माँगें जायज है और सरकार इसके प्रति गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुये शिक्षक नेताओं से वार्ता करे ताकि शिक्षा और शिक्षक दोनों की समस्याओं का निदान हो सके साथ ही साथ उदारता पूर्वक अब तक की दमनकारी नितियों को वापस लेते हुये सरकार को हङताल समाप्त करवानी चाहिये । इनके समर्थन में पूरे बिहार मुखिया संघ साथ हैं । साथ हीं साथ संगम बाबा ने आम जनों से समर्थन देने की अपील भी की । वहीं समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक राय, सुरेन्द्र राम, अरुण उपाध्याय, उपेन्द्र साह, सहित समिति के सभी सदस्यों के साथ सभी शिक्षकों ने संगम बाबा का स्वागत करते हुये आभार प्रकट किया । वहीं सभा की समाप्ति के बाद मुखिया संगम बाबा ने सभी शिक्षकों को भोजन करा विदा किया ।