अमनौर(सारण)। स्थानीय क्षेत्र में पति को बंधक बनाकर पत्नी से दुष्कर्म का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सच का दावा नही किया जा सकता है लेकिन इस तरह के वायरल अश्लील वीडियो देखकर लोग कोई कुछ सामने कहने को नहीं आ रहा है,लेकिन सब इसकी निंदा जरूर कर रहे हैं.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन को वायरल वीडियो संज्ञान में आ गया है. लेकिन पीडिता द्वारा इसकी शिकायत अब तक दर्ज नहीं करायी गई है. इसलिए पुलिस मामले को लेकर वायरल वीडियो का सच जानने में जूटी है.फिलहाल पुलिस मामलें को लेकर अभी कुछ ज्यादा बताने के मूड में नही है। वैसे आम लोगों में चर्चा है कि उक्त वीडियो स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव के आसपास की है. जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक महिला के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया जा रहा है. वहीं उसका साथी उस दुष्कर्म का वीडियो भी बना रहा है. पीडिता युवकों से अपनी इज्ज़त की गुहार लगाकर छोडऩे की बात कह रही है. वहीं युवकों द्वारा उसके पति को बंधक बनाकर रखने की बात सामने बतायी जा रही है. जब महिला थाने में भी जाने की बात बता रही है. तब उसका मोबाइल छीन लिया जाता है.  लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो मे युवकों की पहचान के बाद भी पुलिस प्रशासन कर्रवाई करने में हिचक रही है.  इधर संभ्रांत लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के युग में इस तरह का अश्लील वीडियो वायरल कर समाज में गंदगी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं इससें युवा वर्ग विचलित होगा. वही इस मामले में पुलिस ने दबे जुबान ये भी कुरेदने के बाद बताया कि इस तरह के अश्लील वीडियो वायरल करने वालो पर भी कार्रवाई की जायेगी.