
नहाने के दौरान पोखरा में डूबने से युवक की मौत
मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार के पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक एकमा नगर पंचायत के कोहड़गढ़ गांव निवासी बिजेन्द्र सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू कुमार सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ टहलते हुए सरयूपार जा पहुंचा। भीषण गर्मी के कारण राहत पाने के लिए वे लोग पास स्थित पोखरे में नहाने के लिए चले गए। इस बीच पानी का अंदाजा नही मिला और सोनू कुमार गहरे पानी मे चला गया। दोस्तों ने बचाने का पूरा प्रयास किया मगर असफल रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार व गांव में कोहराम मच गया। बहुत सारे लोग घटना स्थल पर जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। उसके बाद परिजन उसे लेकर चले गए।




Recent Comments