
छपरा में कन्हैया के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दैनिक खोज खबर, छपरा : सारण जिले के कोपा बाजार पर डॉ कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है। कन्हैया का काफिला सिवान से छपरा आ रहा था।


छपरा के हवाई अड्डा मैदान में कन्हैया की सभा होनी है।
कोपा थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है।

इस पथराव में तीन वाहनों के शीशे टूटे हैं वहीं कुछ लोग के घायल होने की बात भी बताई जा रही है। इस हमले में कन्हैया कुमार सुरक्षित बताये जा रहे हैं। फ़िलहाल कन्हैया को कोपा थाने में बिठाया गया है।





Recent Comments