
नवादा – बात बात में दो पक्षों में जमकर शुरू हो गई रोड़ेबाजी , एक पुलिसकर्मी घायल , 9 लोग गिरफ़्तार
नवादा – मेसकौर थाना क्षेत्र के बिसियात पंचायत के पसाढ़ी गाँव मे हुई दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी हो गई । बताया जाता है कि शनिवार को लगभग 4 बजे शाम में गाँव के ही निवासी बब्लू शर्मा पिता शैलेन्द्र मिस्त्री एवं सम्मसाद आलम पिता स्व अब्दुल मानव दोनो के बीच कुछ बात को लेकर तू तू मैं मैं के साथ साथ हाथा-बाही हो गया।वहीं आस पास रहें दोनो पक्षों के लोग जुट जाने के बाद दोनो तरफ से जमकर रोड़ेबाजी होने लगा।रोड़ेबाजी में 9 लोग पूरी तरह से घायल हो गए।खबर मिलते ही मेसकौर थाना की पुलिस वहां पहुचीं और मामले की जाँच में जुट गई और दोनों पक्षों को शांत करवाया।
वहीं रविवार को सुबह करीब 9 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा शांति समिति के बैठक कर दोनों पक्षों को समझाया गया। मगर दोनों पक्षों में बाज़ ना आने पे फिर से रोड़ेबाजी करना चालू कर दिया। रोड़ेबाजी में एक सिपाही भी घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर एसपी हरी प्रसाथ , अभियान एसपी आलोक कुमार , मेसकौर ,सिरदला,सीतामढ़ी,नरहट हिसुआ थाना पहुच कर दोनो को पुनः शांत करवाया । वहीं मौक़े से 9 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और 28 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने हिरासत में लिया है ।( सन्नी भगत की रिपोर्ट )




Recent Comments