प्रादेशिक डेस्क/पटना : बिहार के लोगों का छठ पूजा से कितना लगाव होता है, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है।
छठ पूजा बिहार का एक बेहद अहम त्योहार माना जाता है। यह त्योहार दीवाली के बाद होता है और देखा जाए तो दीवाली से भी ज्यादा लगाव से बिहार के लोग छठ पूजा मनाते हैं। इस पर्व पर देश और दुनिया में काम करने वाले बिहार के लोग छठ पर्व पर छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं।
छुट्टी को लेकर लोग क्या क्या करने को तैयार रहते हैं इसका एक नमूना आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल हो रहे शपथपत्र की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर जिले के एक पुलिसकर्मी का छुट्टी के लिए दिया शपथपत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।