
दैनिक खोज खबर.मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहीं विभिन्न योजनाओं में धांधली और धांधली की शिकायत को अनसुना करने पर आक्रोशित नगर वासियों ने मशरक नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों में दिवाकर प्रसाद, नौशद आलम,सरोज कुमार, रंजीत कुमार,मो सदीक, सचिन कुमार , लोजपा नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,राजद नेता विरेन्द्र यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। और नगर पंचायत क्षेत्र में की गयी योजनाओं और चल रही योजनाओं में जबरदस्त धांधली का आरोप नगर पंचायत चेयरमैन,उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों पर लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत के हरेक योजनाओं में जबरदस्त धांधली मची हुई है कोई भी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ही आवेदन देकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी की गयी थी तो एक कर्मचारी को छोड़ कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं हैं। धरना-प्रदर्शन करने वालों ने योजनाओं में धांधली की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की हैं।




Recent Comments