
दो अपराधकर्मियों को एक अवैध देशी थरमैड एवं चार जिंदा कारतूस के साथ सारण पुलिस ने किया गिरफ्तार
छपरा : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा वसंत पोखरा से दो अपराधकर्मियों को एक अवैध देशी थरमैड एवं चार जिंदा कारतूस के साथ सारण पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया. सारण एसपी हर किशोर राय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी जा रही है और लगातार छापेमारी भी की जारी है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें दो अपराधियों को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की जांच की गई तो एक स्वदेशी थरमैड और चार जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. एसपी ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधी विकास सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति में बताया कि देसी फर्मेट उसके पिताजी का है और वह अन्य आपराधिक मामलों में फिलहाल जेल में सज़ा काट रहे है. बहीं गिरफ्तार अपराधी विकास सिंह के विरुद्ध अवतार नगर थाना में आपराधिक मामला भई दर्ज है.इन अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी में अवतार नगर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम, शंकर दास, संतोष कुमार जायसवाल, अनिल कुमार शर्मा आदि शामिल थे.




Recent Comments