अमनौर(सारण)।दुष्कर्म के वायरल वीडियो मामले में अमनौर पुलिस ने पीडित महिला की पहचान कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमनौर पुलिस पीडिता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने की कार्यवाही में लगी है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. मालूम हो कि दुष्कर्म के वायरल वीडियो मामले का संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जहां पकड़े गए तीन आरोपियों को छपरा जेल भेज दिया गया. ज्ञात हो कि वायरल वीडियो के बाद एसपी ,सारण के निर्देश पर मंगलवार को देर रात मढौरा डीएसपी के नेतृत्व में मकेर, भेल्दी व अमनौर थाने व एसटीएफ के जवानों द्वारा घटना स्थल को चिन्हित कर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव और आसपास में छापेमारी कर आधे दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. पकड़े गए सात लोगों मे चार को पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया गया. बाकी तीन लोगो की इस मामले में संलिप्तता पाया गया . इधर पुलिस की कार्रवाई के बाद इसमें शामिल अन्य अपराधी फरार बताये जाते हैं.