मढ़ौरा में तेजस्वी का जन विश्वास यात्रा, सड़क मार्ग से पहुंचे तेजस्वी


दैनिक खोज खबर,मढ़ौरा(सारण)(22/02/24)। मढौरा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने जन विश्वास यात्रा के तीसरे दिन पहुंचे । मढौरा के चिनी मिल हाता खेल मैदान में श्री यादव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। तेजस्वी यादव सरकार से हटाने के बाद जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए है। मढौरा में 1 बजे से कार्यक्रम होना था लेकिन 2 घन्टे लेट लगभग 3 बजकर 10 मिनट पर तेजस्वी यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुचे। मंच पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव का फूल माला से स्वागत किया गया। श्री यादव ने लगभग आधे घंटे मंच से कार्यक्रम में जुटी भीड़ को संबोधित किया और लगभग 3 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम से आरा के लिए बस द्वारा सड़क मार्ग से निकल गए।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व खेल मंत्री व विधायक जितेंद्र राय के देखरेख में सम्पन्न हुआ । पूर्व मंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किये हुए थे। मढौरा के कार्यक्रम स्थल सहित मुख्य मार्ग और बाज़ार में राजद पार्टी के नेताओ ने बैनर पोस्टर से पाट दिया था। ।
पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से मढौरा पहुंचे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल को गिनाया।नीतीश कुमार को समाने रख कर कहा की चाचा बुजुर्ग हो चूके है उनसे बिहार अब नहीं चलेगा। उसके प्रति मेरा सम्मान है, आपलोगों ने हमारी पार्टी को आशीर्वाद और शक्ति देने की काम किया है। आपके कारण राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है।आप लोगों की कृपा से बहुमत में आ ही गए थे लेकिन जनादेश का अपहरण कर लिया गया। 17 महिने के शासन काल मे पांच लाख लोगों को नौकरी दिया। कहा कि जब दस लाख नौकरी देने की बात कहता था तब यही नीतीश चाचा कहते थे कि पैसा कहा से आएगा, बाप के पास से आएगा। इस दौरान भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा को डस्टबीन कहते हुए संबोधित किया जहा सभी दलों के कचरा को इकठ्ठा किया जा रहा है।
वहीं स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जितेंद्र राय के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि इन्होंने स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई। इसमें खेलकर मेडल जीतने वालों को भी नौकरी देने का प्रावधान किया गया। कला संस्कृति विभाग के मंत्री भी जितेंद्र राय थे और उन्होंने श्रेष्ठ कलाकारों को भी नौकरी देने की व्यवस्था की।तेजस्वी यादव ने अपने भाषण के दौरान अपने समर्थकों से कहा कि 3 मार्च को सब लोग पटना आइए, लालू जी बुलाए हैं। वहीं आगे की रणनीति पर तेजस्वी ने कहा कि हमको और कुछ नहीं बस आपलोगों का साथ और बिहार के विकास के लिए एक मौका चाहिए।
लोगों से परिवर्तन की मांग करते हुए कहा कि अब जमाना बदल गया है। पहले बात करने के लिए पीसीओ जाना पड़ता था। बाद में मोबाइल आया तो रिचार्ज करवाने जाना पड़ता था। अब ऑन लाइन ही रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। इस उदाहरण को सामने रखते हुए लोगों से बिहार को नया बिहार बनाने के लिए परिवर्तन के लिए आगे आने को कहा।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, पूर्व मंत्री गरखा विधायक सुरेन्द्र राम, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, परसा विधायक छोटेलाल राय, मांझी विधायक सत्येंद्र यादव, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, सोनपुर विधायक रामानुज प्रसाद, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, प्रदेश मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश राय, यूवा राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, सिपाही लाल महतों, जिलानी मोबीन, शिवकुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, धनवीर सिंह उर्फ बीकू, मढ़ौरा प्रमुख गायत्री देवी, कामरेड रामबाबू सिंह, प्रतिमा कुशवाहा, सुरेंद्र सौरभ, उपेंद्र मांझी, मुखिया प्रमात्मा राय, मुखिया अजय राय, दिलीप ठाकुर, छठी लाल चौरसिया, चंदन यादव सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन महम्मद मनान ने किया।
–/–