मांझी(सारण)। बीती रात्रि मांझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में एक तिलक समारोह के दौरान भोज खाने को लेकर दो गुटों के बीच जम कर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज मांझी पीएचपी में किया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। बताया जाता है कि दक्षिण टोला गांव में तिलक आया हुआ था तभी भोज खाने के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। तथा इंट पत्थर बरसाए गए। जिसमें कई लोगों का सर फट गया एवं गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही टेंट समान को तोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हो रहे मारपीट पर काबू पाया। और घायलों को मांझी पीएचसी में इलाज के लिए भेजा। वहां तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार कैंप कर रही है। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें प्रदीप प्रसाद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों में नौशाद खां नजरे आलम आमिर खान जावेद आलम आदि कई लोग शामिल हैं।