◆ विदाई समारोह में भावुक हुए डाक कर्मियों ने कहा सेवा समाप्त होने के बाद भी लोगों से रहेगा जुड़ाव

तरैया, सारण। प्रखण्ड के तरैया बाजार पर स्थित उप मुख्य डाक घर में अपनी सेवा दे रहें डाक कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए तरैया उप डाक घर के शाखा डाकपाल डूनमुन पांडेय, राधाकृष्ण गुप्ता, डाक सहायक भरत ठाकुर, डाक वितरक शंकर ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद, रामायण राय, डाकिया राजदेव सिंह, को फूल-माला व अंग वस्त्र देकर समानित किया गया। वहीं ही दिवंगत डाक वाहक स्व. कैलाश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पुत्र को समानित किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर उप डाकपाल रमाकान्त सिंह उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई का यह क्षण बहुत ही भावुक होता है। एक साथ काम किए और आज एक दूसरे से जुदा होना पड़ रहा है। लेकिन इससे हम सभी का जुड़ाव टूटने वाला नहीं है। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे परौना शाखा डाकपाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जो लोग आज सेवानिवृत्त हुए हैं तथा उनके स्थान पर जो लोग आए हैं। उन्हें पुराने लोगों की तरह की अपनी कार्यशैली से जनता का कार्य कर उनका विश्वास जितना होगा और विभाग के साथ-साथ अपना नाम रौशन करना होगा। मौके पर नीतीश कुमार सिंह, अवधकिशोर सिंह, भोला सिंह, शम्भू गोड, राजन कुमार, बिनोद गुप्ता, प्रियांशुराज सिंह, मदनेश सिंह, जमादार राय, ललन सिंह, शंकर सिंह, कामेश्वर प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।