डोरीगंज के जिल्काबाद चंवर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद

# युवती को गला दबा हत्या कर शव को फेंका

डोरीगंज (सारण) : डोरीगंज थाना क्षेत्र के जिल्काबाद चँवर से स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात 20 बर्षिय युवती का शव बरामद किया है ।
युवती की पहचान नही हो सकी है । युवती लाल छिटदार कुर्ती एवं ब्लु रंग का पैजामा पहने हुए है ।
शव को स्थानीय लोगों ने सुबह मे देखा और इसकी सुचना डोरीगंज एवं गरखा थाने को दी । सुचना पर दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुँच शव का मुआयना किया ।शव डोरीगंज थाना क्षेत्र मे होने के कारण डोरीगंज पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
शव को देखने से यह पता चलता है की युवती की हत्या कही और की गयी है और छुपाने के उदेश्य से शव को यहाँ फेका गया है । हत्या गला दबाकर की गयी है औऱ शव को घसीटा गया प्रतित होता है ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि युवती की हत्या गला दबाकर की गयी है और प्रथम दृष्टया देखने से युवती ऑर्केस्ट्रा की प्रतित होती है ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी प्राप्त हो सकेगी ।