नदी में स्नान के दौरान किशोरी डूबी, मौत
#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के कराह नकटा नदी के तीन टोलवा में स्नान करने के दौरान किशोरी के डुबने से मौत हो गई। जिसके खोज बिन के बाद परिजनों को किशोरी का शव मिल पाया। जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि कराह तीन टोलवा नदी पुल पर रजौली गांव की चार किशोरी स्नान करने गई थी। तथा नदी पुल से कूद कर स्नान कर रही थी कि उसमें एक 12 वर्षीय हिरा राय की पुत्री रुली कुमारी पुल से कुदते ही डुबने लगी। जहां उपस्थित अन्य किशोरी इसे डुबते देख हल्ला करने लगी। गांव के लोग पहुंच कर युवती को नदी से खोज कर बाहर निकाले। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। हालाँकि परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।




Recent Comments