दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी है पीड़ित

परवेज अख्तर/सिवान;

आंदर. असांव थाना क्षेत्र के पिहुली मोड़ के समीप से बाइक सवार दो अपराधियो ने दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी राजरत्न साह के पुत्र जितेंद्र साह से तीन लाख रुपये झपट्टा मारकर उड़ गये. घटना के संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है उन्होंने अपने आवेदन में कहा है की मैं असावं पोस्ट ऑफिस में डाकपाल के पद पर कार्यरत हूं.बीते 11 जनवरी को पोस्ट ऑफिस बंद होने के बाद अपने घर पोस्टआफिस के तीन लाख रुपये, कागजात,अभिलेख लेकर घर आया. सोमवार को मैं और मेरा एक साथ केटवलिया निवासी ध्रुपदेव् राम के पुत्र चंदन राम पोस्ट ऑफिस जा रहे थे.चंदन गाड़ी चला रहा था. अभी हमलोग पिहुली मोड़ तक ही गये थे .मैं पीछे बैग लेकर बैठा था. तब तक एक अपाची पर सवार दो अपराधियों ने झपटा मार कर बैग ले कर चौहान मोड़ के तरफ निकल गये. मैंने नोनियाटोली तक पीछा किया जिसके बाद वेलोग नही दिखे.पुलिस ग्घटना के बाद अपराधियो के तलास में जुटी है.