दिघवारा(सारण)।थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य मार्ग पर मानुपुर पकवा इनार के समीप सोमवार की संध्या एक एज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान गरखा थाने के चिंतावनगंज गांव नीवासी मोहम्मद शमसाद के पुत्र मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है।घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को वही छोड़कर फरार हो गया।