जीवन की सुरक्षा के लिये पर्यावरण की रक्षा जरूरी,
मुखिया ने दस हजार पेड़ लगाने का उठाया बीड़ा
छपरा (सारण) : नगरा प्रखंड के धुपनागर धोबॉवल पंचायत के लोकप्रिय समाजसेवी मुखिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने पंचायत में पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा वातावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लेते हुए अपने पंचायत में 10 हजार फलदार पेड़ लगाने का बीड़ा उठाया है।
मुखिया गुड्डू सिंह ने अपने निजी कोष से ये कार्य करने का निर्णय लेते हुए इस कार्य की सुरुआत भी कर दिया है।
मुखिया के इस कार्य की चारो ओर हो रही है सराहना वही मुखिया के इस नेक कार्य मे स्थानीय युवाओ का खूब मिल रहा है समर्थन।
गुड्डू सिंह के इस कार्य मे साथ दे रहे युवाओ तथा बनियापुर भाग 1 के जिला पार्षद ओमप्रकाश गिरी ,पिकेश कुमार सिंह ,टुन्नू सिंह,मुकेश गुप्ता,रामप्रीत गिरी ,दिलीप सिंह लालबाबू सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने वृक्षारोपण कार्य मे अपना योगदान दे रहे है।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठ्क /छपरा :