छपरा. जलालपुर में बजरूरतमंद गरीबों की सहायता के लिए संवरी गांव निवासी एवं पटना एयरपोर्ट पर विमान संचालन समिति के अध्यक्ष संवरी वासी समाजसेवी रूपेश सिंह आगे आए है।उनके सौजन्य से बुधवार को प्रखंड के कुछ गाँव में जरूरतमंदो क़े बिछ राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया, संवरी के ही  जयप्रकाश सिंह तथा संवरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधी ओसियर महतो के देखरेख में राशन उपलब्ध करवाया गया।संवरी,चैनपुर, पुरी टोला,गिरी टोला,संवरी बाजार सहित अन्य गांवों में यह अभियान चलाया गया। रूपेश सिंह ने बताया कि मांझी विधानसभा के प्रत्येक गांवों में भी जरूरतमंदों के बीच राशन उपलब्ध कराया जाएगा,मालूम हो कि रूपेश सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के चलाए जा रहे राहत कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए मढ़ौरा विधानसभा के अंतर्गत विभिन पंचायतों में भी राशन वितरण कार्य कर रहे है।मौके पर मोहित सिंह, पुष्पक सिंह, मुनटुन सिंह, शिवम सिंह, मोहित सिंह  ने वितरण में अपनी भूमिका निभाई।