भूमि विवाद को लेकर मारपीट, 7 लोगों पर प्रथमिकी दर्ज
# परवेज अख्तर सिवान
हुसैनगंज : थानाक्षेत्र के मचकना गांव में गुरूवार को भूमि के विवाद में हुई मारपीट के मामले में शनिवार को 7 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को मचकना निवासी धर्मेंद्र खरवार और पड़ोसियों के बीच भूमि मामले को लेकर जमकर मारपीट हो गई थी। मामले में गांव के हीं सात लोगो को आरोपित किया गया था। आरोपितों में शर्मा खरवार, चंदन खरवार, टिंकू खरवार, नितेश खरवार, मुंशी खरवार, सिंधु देवी और राजमती देवी शामिल है। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments