
जदयू कार्यकारणी की बैठक में विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों का किया गया समीक्षा
छपरा : स्थानीय म्युनिसिपल चौक हरिमोहन गली में लाल कोठी पर सारण ज़िला युवा जदयू की जिला कार्यकरणी की बैठक आयोजित की गयी।जिसका अध्यक्षता सारण ज़िला युवा जदयू अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर ने किया और संचालन महासचिव पवन कुमार ने किया। इस बैठक का उद्देश्य 10 जनवरी को छपरा विधानसभा सम्मलेन में सभी बूथ अध्यक्ष और सचिव को एकता भवन तक समय पर पहुचाने और उसे ऐतिहासिक सफल सम्मलेन बनाने के लिये आयोजित की गयी थी।बैठक को संबोधित करते हुये ज़िलाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा युवा जदयू पूरी मजबूती के साथ सारण में आयोजित हर एक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी और जहा से हमारे युवा साथी को आने में साधन की किल्लत होगी युवा जदयू उन्हें साधन भी उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। बैठक में सर्व सममिति से एक प्रस्ताव भी पारित किया गया कि आने वाले दिनाँक 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में जितने भी प्रखंड अध्यक्ष है अपने अपने क्षेत्र में जिला जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के साथ अपने पूरे टीम के साथ इसमें भाग लेंगे और जिला के जितने भी पदाधिकारी है वो ज़िला कमिटी के साथ छपरा के म्युनिसिपल चौक पर मानव श्रृंखला में भाग लेंगे।इस अवसर पर जदयू कार्यकरणी के सदस्य प्रभास शंकर,राकेश कुमार सिह, हिमांशु कुमार सिंह,अमजद अली,अभिनन्दन कुमार ,राज आर्यन,पवन उपाध्याय,सुनील कुमार उर्फ बबलू शर्मा,सचिव राजीव कुमार इत्याद मुख्य रूप से थे ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव युवा जदयू प्रभास शंकर ने किया।




Recent Comments