चौकीदार हत्या मामले में मां ने पुत्र पर दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान:
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव निवासी
चौकीदार असगर साईं की हत्या को लेकर मृतक की पत्नी शायदा खातून
ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र खुर्शेद आलम को नामजद
करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद
का आरोप लगाते हुए चाकू से गोद कर हत्या करने का आरोप लगाई है।
दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक इंद्रदेव महतो ने बताया कि
चौकीदार हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी
के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
—




Recent Comments