चौकीदार से था जमीनी विवाद, इसुआपुर थाने की पुलिस ने घर से उठाकर थाने में लाकर की बर्बरता से पिटाई

✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) – प्रखण्ड के डटरा पुरसौली पंचायत के पूर्ब पंचायत सदस्य हरिभूषण राय की थाने में बर्बर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है ।इस बाबत स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने बताया कि हरिभूषण राय का जमीनी विवाद कैलाश राय चौकीदार के साथ चल रहा है ।जिसमे उस बिबादित जमीन पर पूर्ब में धारा 144 तथा 107 लग चुका है जिसमे हरिभूषण राय द्वारा 107 में जमानत लिया जा चुका है वही 144 खारिज हो चुका है ।बावजूद पुअनि रामएकबाल प्रसाद राय के द्वारा पुलिस बल के साथ हरिभूषण को रबिबार के शाम जबरन उठाकर थाने लाया गया ।तथा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पुअनि रामएकबाल राय तथा चौकीदार कैलाश राय के द्वारा डंडे से बेरहमी से पीटा गया ।लेकिन स्थानीय मुखिया संगम बाबा प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय तथा स्थानीय सरपंच भूषण राय के थाना पहुँचने पर उसे पीटना छोड़ हाजत में बंद कर दिया गया । तीनों प्रतिनिधियों के आग्रह पर उसे बॉन्ड बनाकर छोड़ा गया ।जिस बांड पर तीनों प्रतिनिधियों का हस्ताक्षर कराया गया ।थाना से छूटने के बाद हरिभूषण छपरा मेरे आवास पर आया तथा अपना दर्द बताया ।तब मैने डॉक्टर बुलाकर इसका इलाज करवाया ।इस बारे में पीड़ित हरिभूषण ने अपनी व्यथा सुनते हुए अपने घाव दिखाए ।तथा कहा कि थानाध्यक्ष ने मुझे दारू के केस में फसाने का धमकी भी दिए हैं ।वही इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि हरिभूषण राय अपराधी प्रवृति का ब्यक्ति है ।यह पूर्ब में भी बीडीओ का सर मारकर फोर चुका है ।इसपर 307 का मुकदमा चल रहा है ।बर्तमान में इसका चौकीदार कैलाश राय के साथ जमीनी बिबाद चल रहा है ।जिसमे उस जमीन पर धारा 144 लागू है ।कल शाम उसी बिबाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है ।खबर पाकर पुलिस टीम जाकर दोनों पक्षों को थाने लाई ।लोकिन किसी भी पक्ष द्वारा मारपीट का आवेदन नहीं दिया गया।जिससे दोनों पक्षों को छोड़ना पड़ा ।