
विश्व योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ीयों ने अपने अपने घर पर किया योग ।
मैरवा (सिवान)। विश्व योगा दिवस के अवसर पर जहां पूरे विश्व में योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है वही भारत में भी कोरोना कोविड-19 के बीच लोगों में योग के प्रति गजब का रुझान देखने को मिल रहा है ।आज भारत में शहर से लेकर के गांव तक योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है, विश्व योग दिवस के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा के खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर पर स्वयं भी योग किया तथा लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया ।रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि इस एकेडमी के दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर पर योग के विभिन्न आसनों को किया तथा अपने पास -पड़ोस भी लोगों को योग के लिए प्रेरित किया ।आज पूरा विश्व कोरोना कोविड-19 के खतरनाक संक्रमण से जूझ रहा है वही इस बीमारी में हमारा योग मनुष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा है।संजय पाठक ने बताया की चूँकि सभी स्पोर्ट्स क्लब एवं खेल मैदान बंद हैं जिसके कारण सामूहिक रूप में योग का आयोजन नहीं किया जा सका । योग करने वालों में राधा कुमारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी,खुशबू कुमारी अंतरराष्ट्रीय हैंड बॉलर, सलमा खातून राष्ट्रीय एथलीट, अंतिमा कुमारी, उषा कुमारी ,गायत्री कुमारी ,पुतुल कुमारी, प्राची गुप्ता ,वैष्णवी कुमारी ,प्रिंसी कुमारी, निशा कुमारी ,निशा यादव, चंदा कुमारी, ममता कुमारी,रागिनी कुमारी,साबरा खातून,मधु कुमारी,सिन्धु कुमारी,सोनाली कुमारी सहित दर्जनों महिला खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर पर योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया,वही प्रशिक्षक संजय पाठक ने रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के आवासीय परिसर में योग किया।




Recent Comments