
भोरहा शिवमंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे।
दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण ) थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुँचे युवक को प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बहन का पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव में ससुराल है. बहन के ससुराल आने जाने के क्रम में उक्त युवक को बगल के भोरहा गांव की एक युवती से प्रेम हो गया. प्रेम जब परवान चढ़ा और बेकरारी जब हद से गुजरने लगा तो मंगलवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया जहां प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया एवं बंधक बना लिया. बताया जाता है कि प्रेमी एवं प्रेमिका के घरवालों को भी उनके प्रेम संबंधो की जानकारी थीं. युवक को बंधक बनाये जाने की जानकारी जब युवक की मां को लगी तो बुधवार को वह भागी भागी भोरहा पहुंची.बताया जाता है कि परिजनों के इनकार के बावजूद प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े थे. इस मामले में पूर्व मुखिया सभापति राय की पहल पर दोनों के परिजन शादी को रजामंद हुए. बाद में दोनों ने भोरहा मठिया स्थित शिवमंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए. बगैर बैंड बाजे के इस अनोखी शादी को देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.




Recent Comments