अपराधियो ने एक को मारी गोली, किया लूटपाट
# कटेया बाजार मे मचाया लूटपाट का आतंक
#पेट्रोल पंप सहित आभूषण व कपड़े की दुकान भी लूटा
#राजीव रंजन तिवारी :
कटेया ( गोपालगंज ):—– पुलिस प्रशासन बेशुद्ध बेजान सा पडी रही, बेखौफ बदमाश जो शातिर अपराधी हैं वह अपनी मनमानियां करते गए । पैशन प्रो और स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे । पांच बेखौफ शातिर अपराधी अपने हाथों में नंगी पिस्टल लहराते हुए बगाही बाजार में घुसते हैं और कई घटनाओं को अंजाम देते हैं ।पुलिस-प्रशासन की धज्जियां उड़ाते हुए, अपनी गुंडा ताकत की नुमाइश करते गए ।वे बगही बाजार में घुसकर सबसे पहले पंकज ज्वेलर्स की दुकान में जिसमें अनिल गुप्ता दुकानदार दुकान चला रहा था और सुनील दीक्षित जो कलवार बगही के हैं ,वे उस समय उसी दुकान में मौजूद थे । उनको इन अपराधियों ने दनादन दो गोलियां मारी और अनिल गुप्ता जो पंकज ज्वेलर्स के पिता हैं उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया । सुनिल दीक्षित गोली लगते ही घायल होकर गिर गए । चलते चलते इन बदमाशों ने अनिल गुप्ता की दुकान से 6 -7 हजार रुपए भी लूट लिए । वहां से निकलते ही यह लोग वर्मा ज्वेलर्स के एक अन्य प्रतिष्ठान जो रेडीमेड गारमेंट की दुकान है वहां जाकर राजन वर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया । वहां से हटते ही रुदल सिंह के हार्डवेयर की दुकान पर पहुंचते हैं वहां जाकर डीह बगही से बगही बाजार आए हुए , गौतम पांडे को मारपीट कर उनके पास से ₹6000 उनका आधार कार्ड ,पैन कार्ड और वोटर ID कार्ड लूट लिया ।यह लुटेरे अपनी गुंडा ताकत और लूट की घटनाओं को एक के बाद एक बड़ी ही निडरता से अंजाम देते गए । वहां से हटने पर अपने हथियारों को हाथों में लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगे बढ़ते गए । इन्हें आगे एक कैलाश गौड़ जो बगही बाजार का है वह मिला उसको भी सामने से पीट-पीटकर हटा दिया । वहां से तुरंत ये खतरनाक गुंडे आनंद सर्विस स्टेशन बगही बाजार के पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं और वहां पहुंच कर पेट्रोल पंप संचालक दीनानाथ को मारपीट कर घायल कर दिया । वहां मौजूद सह संचालक विनोद गुप्ता को भी मारपीट कर पेट्रोल पंप कार्यालय से 389000 रुपए लूट लिए और वहां से पंचदेवरी की तरफ दोनों बाइक पर पांचो बदमाश अपने हाथों में नंगे हथियार को लहराते हुए चलते बने। हवा में भी फायरिंग करते गए । अभी इन लोगों की मंशा किसी पुलिस या प्रशासन के भय से कहीं भागने की नहीं थी यह लोग यहां से मंझरिया जो पंचदेवरी ब्लॉक के क्षेत्र में पड़ता है वहां के राजसागर सर्विस स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और वहां भी मारपीट का तांडव शुरू कर लूट पाट मचा देते हैं । वहां के एक पेट्रोल पंप संचालक को गुंडों ने चाकू से वार किया और वहां से निकलते गए , जिस व्यक्ति पर चाकू से वार इन लोगों ने किया वह अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है ठीक उसी तरह जिस प्रकार गोली लगने वाला सुनील दीक्षित जिंदगी और मौत से जूझ रहा है । यह दोनों लोग कटेया रेफरल अस्पताल से रेफर हो चुके हैं और इनको गोरखपुर रेफर किया गया है । आक्रोशित लोगो ने सड़क को जाम कर अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर किया घंटो सड़क जाम । पौराणिक प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क से हटे ग्रामीण । सूचना मिलने के बाद भी घटनास्थल पर पहुंचना शायद जरूरी ना लगा हो लेकिन प्रशासन के ऊपर सवालिया प्रश्न चिन्ह तो बन ही जाता है कि आखिर क्यों क्या ऐसे माहौल में आम आदमी का जीना संभव है ?




Recent Comments