बरुणेश आनन्द बरुण/सिवान।

मांझी (सारण)। क्षेत्र के नरवन गाँव स्थित रबदे इंसान एग्रोटेक मशरूम इकाई परिसर में इन दिनों महिला व पुरुष किसानों का दल अक्सर प्रशिक्षण प्राप्त करते देखे जा रहे है. किसान अपने जीवकोपार्ज के लिए इस सुदूर देहात में पहूंच कर मशरूम उत्पादन के गुण सीख रहे है.ज्ञात हो इकाई में मशरूम उत्पादन एवं मूल्य सम्वर्धन विषय पर विगत सप्ताह से ही अलग अलग समुहों के किसानों को व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. बिगत सप्ताह में सूबे के सिवान जिला स्थीत महाराजगंज व मैरवा की चयनित किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.शुक्रवार दिन में इकाई के सहायक धर्मत्मा पाठक ने पूछे जाने पर बतलाया कि वर्तमान प्रशिक्षार्थी सिवान जिला के नाबार्ड सम्पोषित एफपीओ अग्रभूमी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के सदस्य है इनके लिए आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण ( आत्मा) सिवान, व परफेक्ट विजन सिवान के द्वारा किया गया है. जिसमें सत्रह महिला शेयर धारक सहित निदेशक मंडल सहित दर्जनों अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षक शम्भू कुमार सेवानिवृत्त जिला कृषि पदाधिकारी के कृत्यों की क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है. गाँव में अक्सर अन्य जिले से प्रशिक्षण लेने पहूंचे महिला व पुरुष किसान देखे जा रहे हैं.