अमनौर(सारण)।शनिवार को अमनौर बाजार में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई।मृतक बच्चा स्थानीय अमनौर बाजार निवासी राकेश चौरसिया का दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु उर्फ लड्डू बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सिपाही भगत अपने पोते प्रियांशु के साथ घर से बाहर निकल कर सड़क किनारे से जा रहे थे कि पिछे से एक तेज गति से इनोवा कार ने दोनों को जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया. जहां ठोकर लगने से दादा को कुछ चोटें आई वहीं पोता प्रियांशु कार के चपेट में आ गया .जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए  सीएचसी,अमनौर ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गुसाये लोगों ने रोड जाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा- बुझा कर शांत कराया.