समस्तीपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई प्रकोष्ठ के संयोजकों की हुई बैठक

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
विभूतिपुर:
विभूतिपुर भाजपा विभूतिपूर पूर्वी मंडल के शक्तिकेन्द्र प्रभारियों,मंच, मोर्चा ,प्रकोष्ठ के अध्यक्षो.संयोजकों की बैठक मंडल अध्यक्ष बाबूसाहेब झा की अध्यक्षता में नरहन स्थित उनके आवास पर हुई।बैठक में विधानसभा प्रभारी डाॅ.हरिओम शाही नें कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचानें की अपील की।उन्होनें कहा कि देश में पहली बार श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार नें जन धन योजना के माध्यम से सुविधा से वंचित गरीबों को खाता खोलवानें जन सुरक्षा के माध्यम से गरीब को बीमा का लाभ दिलानें उज्जवला योजना को तहत 3.8 करोड महिलाओं को गैस कनेक्सन देनें तथा इस लक्ष्य को बढाकर 8 करोड करनें का काम किया। स्वच्छ भारत मिशन में 7.5 करोड से भी अधिक शौचालयों का निर्माण कराया1 करोड से अघिक परिवारों को प्रधानमन्त्री आवास योजना केे तहत घर सौभाग्य योजना के तहत 4 करोड घरों में बिजली एवं 11 करोड लोगों को मुद्रा योजना से फायदा पहुँचाकर एक मिशाल कायम की है।आयष्मान भारत दुनियाँ की सबसे बडी स्वास्थ बीमा योजना है जिससे करीब 50 करोड लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का हेल्थ बीमा मिलेगा।ऐसे सैकडों योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचानें- बताने का काम करेगें बैठक में मंडल प्रभारी कामोद कु. सिंह,जिला कार्य समिति सदस्य शिव चन्द्र प्र.सिंह,स्वच्छता एवं रचनात्मक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश चौधरी ,अरविन्द कु. सिंह,मंडल महामन्त्री सुदीन कुमार,चिकित्सा मंच के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,मंडल उपाध्यक्ष हरि प्र, कुशवाहा,अनिल सिंह,अंजुल सिंह,अनुसुचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र रजक, पिछडा वर्ग मोर्चा के मॆडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,चिक्त्सा मंच के मंडल संयोजकराजपाल सहनी, आदि उपस्थित थे।