एनएसयूआई सारण जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने जगदम महाविद्यालय में परीक्षार्थी छात्रा पर हुए लाठीचार्ज का किया कड़ी निंदा

जगदम महाविद्यालय में परीक्षार्थी छात्रा पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें एक छात्रा का सिर फट गया है।छात्राओं के साथ इस दुर्व्यवहार पर NSUI सारण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन से मुझे ऐसा उम्मीद नही थी कि वो छात्राओं को शिक्षा से दूर करने के लिए उनपर लाठीचार्ज करवाएगी।ये बिल्कुल दुःखद घटना है जिसकी NSUI घोर विरोध करता है।इससे कॉलेज प्रशासन और विवि प्रशासन की कुव्यवस्था का जग जाहिर होता है।अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ,कर्मचारी ऐसे निंदनीय घटनाओं पर सख्त कार्यवाई नही करते है तो NSUI संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।