
•उन्नाव (उ. प्र.)बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चन्द्रिका देवी मंदिर में चोरी
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)]
बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चन्द्रिका देवी मंदिर में चोरों ने बीती रात पीतल के लगभग एक दर्जन घंटे चोरी कर ले गए। सुबह जब मंदिर जाने वाले लोगों ने देखा कि मंदिर के घंटे गायब हैं।
बारा सगवर थाना क्षेत्र पिछले वर्षों चोरी की घटनाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। थाना पुलिस एक दो घटनाओ को छोड़कर किसी भी चोरी का खुलासा अभी तक नहीं कर पाई है। ठंडी की शुरुआत होते ही चोरों के हौसले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। 
थाना पुलिस समय रहते सक्रिय ना हुई तो पिछली बार की तरह चोर दर्जनों घटनाओं को अंजाम देंते रहेगे।वही जब मंदिर में घंटा चोरी होने की बाबत जब थाना पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिलने की बात कही कुछ समय पहले ग्राम प्रधान द्वारा पूरे मंदिर प्रांगड़ में सी.सी. कैमरा भी लगवाया गया था लेकिन वो भी बंद था ।
जबकि बक्सर चौकी की दूरी वँहा से मात्र 100 मीटर की है और मंदिर की सुरक्षा व देख रेख की जिम्मेदारी के लिए रमेश पंडा( पुजारी )की ड्यूटी थी जिन्होंने बताया कि सांम को लगभग 7.30 बजे मंदिर बन्द कर दिया। और सुबह लगभग 5 बजे जब लोग पूजा के लिए पंहुचे तब घण्टे चोरी होने की जान कारी हुई ।




Recent Comments