इसुआपुर।
थाना क्षेत्र के सात लोगों के जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें अंचल कार्यालय के एक कर्मी, सीएचसी इसुआपुर के एक स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी, आतानगर गांव के एक, गंगोई गांव के दो तथा शामपुर गांव के दो लोगों के जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।एक साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों के कोरोनावायरस पॉजिटिव आने से लोगों में दहशत व हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद प्रशासन ने भी लॉकडाउन में काफी सख्ती बरत दी है। दवा दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों पर पाबंदी लगा दी गई है। केवल दूध, सब्जी तथा किराना दुकानों को कुछ समय के लिए छूट दी गई है। ये दुकानें सुबह 8 से 10 तथा शाम को 4 से 6 बजे तक ही खुलेंगीं। वहीं अति आवश्यक कार्यों में लगे वाहनों तथा मीडिया कर्मियों को छोड़ बाकी सभी दुपहिया, चार पहिया तथा बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। बिना मास्क लगाए तथा अनावश्यक रूप से साइकिल सवार व पैदल घूम रहे लोगों पर भी सख्ती बरती जा रही है।