पानापुर (सारण)मंगलवार को जारी इंटर परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ छात्र छात्राओं के प्रतीभा समाने आया।जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र -छात्राओं ने भी विभिन्न संकायों में अपनी प्रतीभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है।थानाक्षेत्र के भोरहाॅ निवासी कृष्णा राय और किसमती देवी के द्वितीय पुत्र विकास कुमार ने विज्ञान संकाय में 406 यानि 81.2प्रतिशत अंक लाकर गाँव तथा अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है।जबकि जीपूरा निवासी अशोक भगत की पुत्री अंजलि कुमारी ने कुल 394 यानि 78.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है।जबकि कला संकाय में थानाक्षेत्र के जीपूरा निवासी शंकर साह और गीता देवी की पुत्री गुड़िया कुमारी ने कुल 413यानि 82.6प्रतिशत अंक हासिल कर ग्रामीण प्रतिभा का लोहा मनवाया है।यह पूछने पर की आगे की पढ़ाई कर वह क्या करना चाहती है के जबाब में गुड़िया ने कहा कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है।इन सफल छात्रों को बधाई देनेवालो में जदयू यूवा प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर, भोरहाॅ के पूर्व सभापति राय ,महम्मदपुर मुखिया अनिल कुमार मांझी तथा कुन्दन कुमार का नाम शामिल है