
देश और समाज की उत्थान के लिए छात्राओं को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा अति जरुरी-अभिषेक


परसा (सारण):-शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओ की उत्थान को लेकर प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष स मकेर प्रमुख अभिषेख कुमार ने मकेर बजार स्थित कमला हीरो बाईक एजेंसी पर मैट्रिक में सफल छात्रा को सम्मान्नित किया।छात्रा परसा प्रखंड के बाजीतपुर उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही है।जो मकेर प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के जमलकी गाँव निवासी अशोक साह की पुत्री जुली कुमारी बताई जाती है।प्रमुख ने बताया कि छात्राओ को आगे पढ़ लिख कर देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की जूनून है।प्रमुख ने कहा कि आज की समाज में लड़किया असुरक्षित होकर भी शिक्षा में आगे आ रही है।और समाज में एक भाड़ी बदलाव हो रही है।जो लड़कियों की हौसले की जज्बा है।प्रमुख ने कहा कि जो छात्राए शिक्षा के क्षेत्र में समाज कल्याण के क्षेत्र में पहल कर रही हो उसे बिशेष सुबिधा देने तथा लड़कियो की शिक्षा के उत्थान के लिए लगातार प्रयास जरी रखने की बातें कही।इस मौके पर उपस्थित अभिभावको से छात्राओ को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मुन्नी लाल साह सनोज साह धीरज प्रसाद दीपक कुमार यादव डॉ दीपक कुमार संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments