आंतरिक मूल्यांकन में गड़बड़ी को ले छात्रों ने किया हंगामा
परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान : शहर के महादेवा स्थित डायट कैंपस में सोमवार को डीएलएड के
छात्रों ने सत्र 2018-20 प्रथम वर्ष में आंतरिक मूल्यांकन में कम अंक
मिलने को लेकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे प्रशिक्षुओं का आरोप था कि वे
सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष के नियमित प्रशिक्षु है और संस्थान में
नियमित रुप से पठन-पाठन कार्य करते है। जबकि डायट संस्थान में हुए आंतरिक
मूल्यांकन में उन्हें कम अंक दिया गया है। जबकि प्रशिक्षण कार्य व पठन
पाठन में नियमित शामिल नहीं होने वाले छात्रों को अधिक अंक दे दिया गया
है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों द्वारा सगे संबंधियों को अधिक
उत्तीर्णांक के साथ उतीर्ण किया गया है। हंगाम कर रहे प्रशिक्षुओं ने
बताया कि इस संबंध में वे प्राचार्य से भी मिल चुके है, लेकिन उनकी
समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी
से भी शिकायत की है। मौके पर अजय कुमार यादव, निरंजन कुमार, अतुल कुमार,
अनूप कुमार, इमामूल हक, अलका कुमारी, नीतू कुमारी, शालू कुमारी, सबीना,
प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, अरविंद कुमार, रवि कुमार समेत दर्जनों
प्रशिक्षु मौजूद थे।
——————————




Recent Comments