आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

#परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को 18 माह से मानदेय और पोषाहर नहीं मिलने पर सेविका-सहायिकाओं ने नाराजगी व्यक्त की तथा अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अशोक कुमार को ज्ञापन देकर शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की। मांग पत्र सौपने के समय सेविका अनीता देवी, आभा देवी, नीतू देवी, शबनम खातून, दीपा खातून, कुमारी, बबीता कुमारी सहित दर्जनों सेविका-सहायिका शामिल थीं।