
अर्जुन ओझा दूसरी बार सर्वाधिक मतों के अंतर से बने छपरा बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव
छपरा(सारण):अर्जुन ओझा दूसरी बार सवार्धिक मतों के अंतर से बने छपरा बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, इससे पहले श्री ओझा दो बार कार्य समिति और एक बार संयुक्त सचिव का चुनाव जीत चुके है। इस बार भी तीन संयुक्त सचिवों में सवार्धिक 390 मत प्राप्त कर दूसरी बार संघ के संयुक्त सचिव की कुर्सी पर फिर से काबिज हुए है। दूसरे संयुक्त सचिव को 365 और तीसरे को 354 मत प्राप्त हुए।

इनकी जीत पर वरीय अधिवक्ता गिरीश नंदन प्रसाद सिंह, पप्पू सिंह, विमल कुमार, मढ़ौरा अधिवक्ता संघ के राजेश सिंह सहित अन्य अधिवताओ ने बधाई दी है।




Recent Comments