
अमनौर(सारण)।राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार wके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया. मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच ओपीडी, ऑपरेशन रुम, चिकित्सक कक्ष, लैब रुम सहित अन्य जगहों का जायजा लिया. उनके आगमन की सूचना पर स्थानीय प्रशासन पहले से अस्पताल गेट पर इंतजार में खड़े थे. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी पर नहीं थी. दंत चिकित्सक कक्ष में पहुंच जब चिकित्सक से मशीन चालू करने को कहा तो उनसे मशीन में अन्य उपकरण जोडऩे की बात कर टाल दिया. जिसपर वे बिफर गये. वहीं उन्होंने पानी में भींग रहे बेड, अस्पताल परिसर के अंदर रखे बाइक को देख बोले यह सब क्या हो रहा है. कोई देखने वाला नहीं है. इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी से चिकित्सक गायब हैं, मशीन है पर टेक्नीशियन नहीं है. कैसे लोगों का इलाज होगा.कोरोना काल के नाम पर सभी विधायकों से दो दो करोड़ रुपये लिये गये .परंतु कोई व्यवस्था नहीं हो पायी. सरकार सभी क्षेत्रों में घोटाला कर रही है. उन्होंने कहा कि भगवान भरोसे यह सरकार चल रही है. सरकारी पैसों का दुरप्रयोग किया जा रहा है. इस मौके पर बीडीओ विभु विवेक, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ.टीके सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक शिवकुमार पासवान, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, सुमित कुमार यादव, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, रणधीर कुमार, मनसाद अली सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.




Recent Comments