नाले की सफाई, हटाया अतिक्रमण

#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : जिले के वरीय पदाधिकारी के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को मुख्यालय स्थित अस्पताल, पोस्ट- ऑफिस, मुख्य बाजार में मुख्य नाला की सफाई एवं अतिक्रमण हटवाया। इसके लिए जेसीबी, ट्रैक्टर, मजदूर भी लगाए गए थे। इससे लोगों में खुशी देखी गई।
यह कदम तब उठाया गया जब चार दिनों की बारिश से पूरा रघुनाथपुर जलमग्न हो गया था। इन कार्यालय के आसपास जल जमाव हो गया था, लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।