सरण/मशरक: मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की देर रात्रि में पानापुर थाना क्षेत्र के दो शख्स को सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोनों घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी सुनील सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार और मेथौरा गांव निवासी झमिन्दर महंतों का 40 वर्षीय पुत्र सुदीश महंतों के रूप में हुई। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायलों में सुदीश महतो को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक हार्डवेयर की दुकान पर पलदार का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।वही से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे कि अनियंत्रित तेज अज्ञात पिकअप वैन ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें दोनों घायल हो गए। आस पास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए आनन फानन में निकटतम मशरक सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृत होने की घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जमादार ओम प्रकाश यादव और जमादार अजय कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ अस्पताल में भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई करतें हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था वही उसको छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं। मौत की खबर से पत्नी रो रो कर बेहोश हो जा रही है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
- मकेर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील
- बीडीओ के मातृत्व अवकाश में जाने उपरांत नयी बीडीओ ने किया योगदान
- पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने व शांति बनाए रखने की अपील
- जन शिक्षण संस्थान (JSS), सोनपुर, सारण (बिहार) में फूड फेस्टिवल का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन
- नवविवाहित महिला ने सोनपुर पुरानी गंडक पुल पर से लगायी नदी में छलांग,नाविकों ने बचाई उसकी जान
- एडीएम ने श्रावणी मेला को लेकर पहलेजाघाट से सोनपुर तक किया स्थल निरीक्षण
Recent Comments