Θ बेतिया – जन अधिकार पार्टी के बैनर तले जिला इकाई और कॉलेज इकाई का किया गया गठन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉आज महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले जिला इकाई और कॉलेज इकाई का गठन किया गया जिसमे पार्टी के वरीय कार्यकर्ता द्वारा जिला अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री पंकज चौबे जी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उनके संरक्षण में जिला उपाध्यक्ष के रूप में ओम ठाकुर को तथा जिला महासचिव के रूप में श्री शिव पुजारी और जिला सचिव के रूप अमरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया।

और साथ ही कॉलेज इकाई में अध्यक्ष के रूप में श्री विवेकमणि दीक्षित,, साथ ही चन्द्रगुप्त, अंकित पटेल, विकाश, नितेश पूरी, अभिमन्यु और साथ में सैंकड़ो छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की……………..
माननीय श्री ” पंकज चौबे ” जी ने कहा की छात्र हित के लिए जन अधिकार पार्टी हमेशा से आवाज़ बुलंद करता रहा है और आज हमें मौका मिला है की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री पप्पू यादव जी के संरक्षण में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का…….. अतः मैं छात्रों के विरुद्ध हो रहे अन्याय के खिलाफ पहले भी आवाज़ उठाया करता था और जन अधिकार पार्टी के बैनर तले आगे भी आवाज़ उठाता रहूँगा॥




Recent Comments