Θ बेतिया – अनुराग चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोरोना से निपटने के लिए गरीब व अशहायो के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज दिनांक 21 अप्रैल 2020 को भारतीय आज़ाद मंच बेतिया इकाई के द्वारा ज़िलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोरोना से निपटने के लिए गरीब व अशहायो के बीच अपने निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश मे लॉक डाउन घोषित किए जाने के बाद कुछ गरीब असहाय लोगो के समक्ष विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो गई है ऐसे ही जरूरतमंदों की मदत के लिए भारतीय अज़ाद मंच आगे आया है।श्री अनुराग चतुर्वेदी ने लोगो से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए एकजुट होकर मानव सेवा के लिए आगे बढ़ें।

क्योकि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है.इस आपदा में देश का कोई भी नागरिक भूखा ना सोए, किसीं भी नागरिक को परेशानीयो का सामना न करना पड़े,इस उद्देश्य की पूर्ति को लेकर सरकार सेना व राष्ट्र हित तथा समाज के साथ भारतीय आज़ाद मंच पूरे जिले में निरंतर प्रयासरत है।बिगत एक सप्ताह के दौरान पूरे जिले में भारतीय आज़ाद मंच के कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्य को संचालित कर रहे है जिससे इस विश्व व्यापी कोरोना महामारी पँर हमलोग जीत हाशिल कर सके वही मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगो से प्राथना करते हुए लोगो को लॉक डाउन का पालन सख्ति से करने को लेकर भी आग्रह किया क्योकि लॉक डाउन का पालन ही इस कोरोना जैसे महामारी से बचने का उपाय है। मौके पर अंकित कुमार रौशन कुमार आशीष कुमार मौजूद रहे।